tayammum karne ka tarika

तयम्मुम का मसला tayammum karne ka tarika

tayammum ka tarika step by step, tayammum karne ka tarika,tayammum ka tarika in hindi,तयम्मुम करने का तरीका,तयम्मुम करने का सही तरीका infomgm 

सवाल:- तयम्मुम करने का तरीका क्या है।

जवाब:- तयम्मुम करने का तरीका यह है कि अव्वल दिल में नियत करे फिर दोनों हाथ की उंगलियां कुशादा करके ज़मीन पर मारे

 और ज्यादा गर्द लग जाए तो झाड़ ले फिर उससे सारे मुंह का मसह करे फिर दोबारा दोनों हाथ ज़मीन पर मारकर दाहिने हाथ को बाएं हाथ से और बाएं हाथ को दाहिने हाथ से कुहनियों समेत मले ।

tayammum ka tarika step by step, tayammum karne ka tarika,tayammum ka tarika in hindi,तयम्मुम करने का तरीका,तयम्मुम करने का सही तरीका infomgm
tayammum karne ka tarika


सवाल:- जुबान से तयम्मुम की नियत अदा करते वक्त क्या कहे ।

जवाब :- यह कहे नियत की मैंने तयम्मुम की अल्लाह तआला का तकुर्रुब हासिल करने के लिए।


सवाल:- तयम्मुम का यह तरीका वजू के लिए है या गुस्ल के लिए। 

जवाब:- तयम्मुम का यही तरीका वजू और गुस्ल दोनों के लिए है।

सज्दा सहू का मसला 

सवाल:- तयम्मुम में कितनी बातें फ़र्ज़ हैं।

जवाव:- तयम्मुम में तीन (3) बातें फ़र्ज़ हैं

  1. नियत करना, 
  2. पूरे मुंह पर हाथ फेरना, 
  3. दोनों हाथों का कुहनियों समेत मसह करना, 
  4. अगर अंगूठी पहने हो तो उसके नीचे हाथ फेरना फर्ज़ हैं । 
  5. और औरत अगर चूड़ी या ज़ेवर पहने हो तो उसे हटा कर हर हिस्सा पर हाथ फेरना फ़र्ज़ है ।

क़यामत किस तरह आयेगी 

सवाल:- किन चीज़ों से तयम्मुम करना जाइज़ है।

जवाब:- 

  • पाक मिट्टी, 
  • पत्थर, 
  • रेत, 
  • मुलतानी मिट्टी, 
  • गेरु, 
  • कच्ची या पक्की ईंट, 
  • मिट्टी और 
  • ईंट पत्थर या चूना की दीवारों से तयम्मुम करना जाइज़ है ।


सुवाल:- किन चीजों से तयम्मुम करना जाइज़ नहीं।

जवाब:- 

  • सोना, 
  • चांदी, 
  • तांबा, 
  • पीतल, 
  • लोहा, 
  • लकड़ी, 
  • अलमूनियम,
  • जस्ता, 
  • कपड़ा, 
  • राख, 
  • और हर किस्म के गल्ला से तयम्मुम करना जाइज़ नहीं। 
  • यानी जो चीजें आग में पिघल जाती है या जलकर राख हो जाती हैं उन चीजों से तयम्मुम करना जाइज़ नहीं ।


सवाल:- तयम्मुम करना कब जाइज़ है।

जवाब:- जब पानी पर कुदरत न हो तो तयम्मुम करना जाइज़ है ।


सवाल:- पानी पर कुदरत न होने की क्या सूरत है।

जवाब:- पानी पर कुदरत न होने की यह सूरत है कि ऐसा बीमारी हो कि वजू या गुस्ल से उसके ज़्यादा हो जाने का सहीह अन्देशा हो या ऐते मुकाम पर मौजूद हो कि वहां चारों तरफ एक एक मील तक पानी का कहीं पता न हो

 या इतनी सरदी हो कि पानी के इस्तेमाल से मर जाने या बीमार हो जाने का कवी अन्देशा हो या कुआं मौजूद है मगर होल व रस्सी नहीं पाता है। 

इनके अलावा पानी पर कुदरत न होने की और भी सूरतें हैं जो बहारे शरीअत वग़ैरा बड़ी किताबो से मालूम की जा सकती हैं।

हैज का मसला औरतों के लिए 

सवाल:- किन चीज़ों से तयम्मुम टूट जाता है।

जवाब:- जिन चीजों से वजू टूट जाता है या गुस्त वाजिब होता है उनसे तयम्मुम भी टूट जाता है। अलावा इनके पानी पर कुदरत हो जाने से भी तयम्मुम टूट जाता है।

tayam

tayammum

tayammum ka tarika

tayammum meaning

tayamum

tayammum karne ka tarika

tayammum ke faraiz

tayammum islamqa

tayammum kit

tayammum ka tareeqa

tayammum ki dua

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ